CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सीएम भूपेश बघेल पहुंचे दिल्ली, पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में होंगे शामिल

सीएम भूपेश बघेल पहुंचे दिल्ली, पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में होंगे शामिल
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली पहुंच चुके है। वहां सीएम बघेल पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में भी शामिल होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के बड़े नेताओं से भी दिल्ली में मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक वे हिमाचल प्रदेश भी जाएंगे।

गौरतलब है कि साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हैं और सीएम बघेल को हिमाचल का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया है।

बता दें कि दिल्ली रवाना होने से पहले राजधानी रायपुर में सीएम भूपेश बघेल केंद्र सरकार के खिलाफ हो रहे कांग्रेस के प्रदर्शन में भी शामिल हुए। दरअसल, मंहगाई और बेरोजगारी पर आज कांग्रेस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रही है। जिसके तहत आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। जिसमें सीएम बघेल भी शामिल हुए।

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी के आने के बाद देश में महंगाई बढ़ गई है। केंद्र सरकार सभी एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन को बेच रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस आम जनता की लड़ाई लड़ रही है और हमेशा लड़ती रहेगी। उन्होंने नेशनल हेराल्ड को लेकर अपने बयान में कहा कि इसे तो अंग्रेज भी बंद नहीं कर पाए थे। ये सरकार क्या करेगी।



Share

Leave a Reply