सीएम भूपेश बघेल आज श्रमवीर सम्मान कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज श्रमवीर सम्मान 2022-23 कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम बघेल राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाऊस के कन्वेशन हॉल में दोपहर 01 बजे से आयोजित श्रमवीर सम्मान 2022-23 में शामिल होंगे।
इसके बाद सीएम भूपेश शाम 5.30 बजे मुख्यमंत्री निवास में प्रेस क्लब राजनांदगांव के कार्यक्रम में भाग लेंगे।




