CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सीएम साय का पहला विदेश दौरा: 10 दिन जापान और दक्षिण कोरिया में रहेंगे मुख्यमंत्री, निवेशकों से होगी सीधी मुलाकात

सीएम साय का पहला विदेश दौरा: 10 दिन जापान और दक्षिण कोरिया में रहेंगे मुख्यमंत्री, निवेशकों से होगी सीधी मुलाकात
Share

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त से अपने पहले विदेश दौरे पर रवाना होंगे। यह 10 दिन का प्रवास जापान और दक्षिण कोरिया में होगा, जिसमें राज्य के औद्योगिक विकास और विदेशी निवेश को बढ़ावा देने पर खास जोर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के साथ शीर्ष अफसरों की टीम भी

सीएम के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और उद्योग सचिव रजत कुमार भी रहेंगे। यह उच्च स्तरीय टीम विदेशी उद्योगपतियों , निवेशकों और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स से मुलाकात करेगी, जिससे छत्तीसगढ़ में नए उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा हो सकें।

जापान में उद्योग और तकनीकी सहयोग पर चर्चा

21 अगस्त को दिल्ली से रवाना होकर मुख्यमंत्री साय सीधे जापान पहुंचेंगे। वहां वे स्थानीय इंडस्ट्री, टेक्नोलॉजी पार्टनर्स और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों का मकसद राज्य में मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स को आकर्षित करना है।

दक्षिण कोरिया में दूसरे चरण की मीटिंग्स

जापान के बाद सीएम साय और उनकी टीम दक्षिण कोरिया जाएंगे। यहां ऑटोमोबाइल, शिप बिल्डिंग, आईटी सेक्टर और स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में साझेदारी पर बात होगी।

31 अगस्त को दिल्ली वापसी, निवेश प्रस्तावों की घोषणा संभव

दौरे का समापन 31 अगस्त की शाम को होगा, जब सीएम साय दिल्ली लौटेंगे। उम्मीद है कि इस दौरे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार कई बड़े निवेश प्रस्ताव और एमओयू की घोषणा कर सकती है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।



Share

Leave a Reply