BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG : बस्तर में बदलती तस्वीर पर बोले सीएम साय — “अब माओवादी नहीं, ओलंपिक की चमक से जगमगाएगा बस्तर”

CG : बस्तर में बदलती तस्वीर पर बोले सीएम साय — “अब माओवादी नहीं, ओलंपिक की चमक से जगमगाएगा बस्तर”
Share

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें पीएम मोदी ने बस्तर में माओवादी आतंक पर विजय और ओलंपिक के ज़रिए आदिवासी युवाओं की प्रतिभा को नई पहचान देने की बात कही। सीएम साय ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि — “इस बार माओवादीमुक्त बस्तर में दिवाली की रौनक कुछ और होने जा रही है।”

 पीएम मोदी के वीडियो में उन्होंने कहा कि “कभी बस्तर माओवादी आतंक का गढ़ हुआ करता था, लेकिन आज उसी बस्तर में लाखों नौजवान बस्तर ओलंपिक में भाग लेकर खेल के मैदान में अपनी ताकत दिखा रहे हैं।” मोदी ने बताया कि पहले मीडिया की हेडलाइंस हुआ करती थीं — ‘बस्तर में नक्सली हमला, जवान शहीद’, लेकिन अब सुर्खियाँ बदल चुकी हैं — अब बस्तर ‘ओलंपिक और उत्सव’ की वजह से चर्चा में है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि “इस बार माओवादी आतंक से मुक्त क्षेत्रों में दिवाली की रौनक कुछ और होगी। 50–55 साल बाद कई लोग पहली बार दिवाली का दीप जलाएंगे। यह बदलाव हमारे देश के प्रयासों का परिणाम है।”

सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के संदेश को साझा करते हुए कहा कि यह नया बस्तर “शांति, खेल और विकास” का प्रतीक बन रहा है।

 


Share

Leave a Reply