BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सीएम विष्णु देव साय का गुजरात दौरा: अहमदाबाद में होंगे ‘छत्तीसगढ़ इनवेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल

सीएम विष्णु देव साय का गुजरात दौरा: अहमदाबाद में होंगे ‘छत्तीसगढ़ इनवेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल
Share

  रायपुर: छत्तीसगढ़ इनवेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 10 और 11 नवंबर को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद में आयोजित निवेशक सम्मेलन में शामिल होंगे, जहां उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ वन-टू-वन मीटिंग कर राज्य में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री साय का यह दौरा छत्तीसगढ़ में नए निवेश और रोजगार सृजन को गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान वे गुजरात के सफल औद्योगिक मॉडल से सीख लेते हुए, राज्य में उद्योगों के अनुकूल माहौल और नीतिगत सुधारों को प्रस्तुत करेंगे।

गुजरात प्रवास के पहले दिन मुख्यमंत्री नर्मदा जिले के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद अगले दिन वे अहमदाबाद पहुंचकर ‘छत्तीसगढ़ इनवेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

यह कार्यक्रम पहले जुलाई-अगस्त में होना तय था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह आयोजन निवेशकों के लिए छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और संभावित साझेदारी के अवसरों को समझने का सुनहरा मौका साबित होगा।

छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से राज्य को निवेश और औद्योगिक विकास का केंद्र बनाना है। सीएम विष्णु देव साय का यह गुजरात दौरा, राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

 
 


Share

Leave a Reply