CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर सीएम विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान...जानिए क्या कहा...

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर सीएम विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान...जानिए क्या कहा...
Share

 रायपुर. कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है. इस घटना के बाद विपक्ष ने मुखरता के साथ सियासी हमले तेज कर दिए हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस गिरफ्तारी को कांग्रेस नेताओं को फंसाने की साजिश करार दिया है.

पूर्व सीएम के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार करते हुए कहा है कि कहा कि कोई राजनीतिक षड्यंत्र नहीं है. पुलिस द्वारा सोच समझकर कार्रवाई की गई है. विधायक देवेंद्र यादव छोटा-मोटा आदमी नहीं है.

बता दें कि देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस नेताओं को फंसाने की साजिश हो रही है. पुलिस को राजनीतिक दबाव में आकर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए. भाजपा से जुड़े एक भी नेता से पूछताछ नहीं हुई है.

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक सनम जांगड़े से पूछताछ क्यों नहीं हुई है. बघेल ने कहा ​कि विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है. इस मामले में विधिक सलाह लेंगे और राजनीतिक कदम भी उठाएंगे.



Share

Leave a Reply