पुलिस महानिरीक्षक को सीएम का निर्देश: मजदूरों के खाने-पीने की व्यवस्था सुनिश्चित करें
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी रेंजों के पुलिस महानिरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि राज्य में आने वाले सभी मजदूरों का चाहे वे किसी भी राज्य के हों, उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जिम्मा वे स्वयं बाहर निकलकर देखें। वहीं उनके राज्य की सीमा तक छोडऩे का भी निर्देश दिया गया है।
मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए रायपुर, अंबिकापुर और दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों के द्वारा मजदूरों के लिए भोजन-पानी सहित उन्हें उनके गंतव्य स्थानों में भेजने की समुचित कार्यवाही शुरू कर दी गई है।




