BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

डॉ. रमन सिंह के ट्वीट पर सीएम का पलटवार : योगेश साहू की मौत थी राज्य सरकार की विफलता

डॉ. रमन सिंह के ट्वीट पर सीएम का पलटवार : योगेश साहू की मौत थी राज्य सरकार की विफलता
Share

रायपुर | मुख्यमंत्री निवास में कल धमतरी के एक युवक हरदेव सिन्हा द्वारा आत्मदाह के प्रयास पर पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इसे प्रदेश की जनता सरकार की विफलता माने या सफलता?

विदित हो कि कल मुख्यमंत्री निवास के सामने दोपहर करीब एक बजे के आसपास धमतरी निवास एक युवक हरदेव सिन्हा ने स्वयं पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा लिया था। मुख्यमंत्री निवास के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने युवक को बचाया और उसे तत्काल अस्पताल रवाना कर दिया। इस घटना में युवक को त्वरित उपचार मिल जाने के चलते बचा लिया गया है। वर्तमान में उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के तत्काल बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं को इस तरह भावावेश में कोई कदम न उठाने की बात भी कही। दूसरी ओर इस घटना के बाद अब राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, आज प्रदेश की जनता हरदेव सिन्हा की इस दशा को आपकी विफलता माने या सफलता? इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट करते हुए लिखा-योगेश साहू प्रकरण को सामने रखते हुए लिखा कि योगेश साहू का आत्मदाह सिर्फ डा. रमन सिंह सरकार की विफलता है। ज्ञात हो कि योगेश साहू नामक एक युवक ने इसी तरह मुख्यमंत्री निवास के सामने पहुंचकर आत्महत्या कर लिया था, तब राज्य के मुख्यमंत्री स्वयं डा. रमन सिंह थे। 


Share

Leave a Reply