मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी: कलेक्टर ने देशी मदिरा दुकानें सुबह नौ से शाम 6 बजे तक संचालित करने की दी अनुमति
धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन, आबकारी विभाग से देशी मदिरा की फुटकर दुकानों से नगद विक्रय की अनुमति प्रदान की है। साथ ही देशी मदिरा के उपभोक्ताओं को विक्रय काउंटर में नगद भुगतान उपरांत मदिरा प्रदाय की जाएगी। विदेशी मदिरा के लिए होम डिलीवरी, पिक-अप व्यवस्था आगामी आदेश तक चालू रहेगी। उक्त आदेश के परिपालन में कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड धमतरी से संचालित सभी देशी मदिरा दुकानों से मदिरा विक्रय के लिए आज से सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपभोक्ताओं के बीच फिजिकल डिस्टेंसिंग सहित इस संबंध में जारी सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए मदिरा दुकानें खोलने के लिए निर्देशित किया गया है।




