रायपुर के सड्डू में कोरोना मरीज मिलने के बाद पूरा इलाका सील,कलेक्टर ने जारी किया आदेश
रायपुर, राजधानी के वृद्धावन बीएसयूपी कॉलोनी सड्डू में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये जाने के बाद कॉलोनी के 1 किमी के दायरे की सभी रियाहशी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर इलाके को सील कर दिया गया है। सील इलाके में आने वाले सभी आफिस दुकाने एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अगले आदेश तक पूरी तरह से रहेंगे बंद रहेंगे। मेडिकल इंमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्ही भी कारणों से घर से निकलना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। रायपुर कलेक्टर इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

कंटेन्मेंट ज़ोन के अंतर्गत आने वाले इलाके...
बीएसयूपी कॉलोनी-साजन दास खेमका,वृंदावन। कैपिटल होम्स 01 और 02 कॉलोनी एरिया। कैपिटल सिटी फेस 01, राजवाड़ा सिटी। सड्डू सेक्टर 8 पूरा कॉलोनी एरिया।
दक्षिण में विज्ञान केंद्र के पास नाला।
पूर्व में-कैपिटल सिटी फेस 01 और उत्तर में- राजवाड़ा सिटी।




