CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कलेक्टर ने अधिकारियों को सौपी स्कूलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी...

कलेक्टर ने अधिकारियों को सौपी स्कूलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी...
Share

धमतरी : शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने निपुण धमतरी के तहत जिले में 177 स्कूलों को ’सी’ ग्रेड में रखा गया है। अब इनकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी अधिकारियों की रहेगी। इनमें नगरी विकासखण्ड के 67, धमतरी के 50, कुरूद के 31 और मगरलोड के 29 स्कूल शामिल हैं।


कलेक्टर और मिशन संचालक, समग्र शिक्षा पी.एस. एल्मा ने संबंधित स्कूलों के निरीक्षण के लिए नियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे स्कूल का निरीक्षण ही नहीं करेंगे बल्कि संबंधित स्कूलों में लगातार सम्पर्क बनाए रखते हुए उनके शिक्षा स्तर को सुधारेंगे। संबंधित अधिकारी स्कूल निरीक्षण के बाद प्रपत्र को भरकर संबंधित स्कूल में जमा करेंगे। प्रपत्र की एक प्रति संबंधित स्कूल के प्रधानपाठक अपने पास रख, दूसरी प्रति संकुल समन्वयक के जरिए विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक के कार्यालय में जमा करेंगे। कलेक्टर ने समय-समय पर स्कूलों का भ्रमण कर मॉनिटर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
 



Share

Leave a Reply