CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कलेक्टर ने रजिस्ट्रार,तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण: 9 कर्मचारियों को नोटिश जारी

 कलेक्टर ने रजिस्ट्रार,तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण: 9 कर्मचारियों को नोटिश जारी
Share

जशपुर। आज रजिस्ट्रार उप पंजीयक कार्यालय और तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया और ग्रामीणजनो के रजिस्ट्री कार्यालय में किये जा रहे खरीद, विक्रेय, रजिस्ट्री की जानकारी उप पंजीयक अधिकारी से ली। उन्होनें अधिकारी को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि रजिस्ट्री कार्यालय आने वाले ग्रामीणजनों को अनिवार्य रूप से पूछ ले की वे अपने जमीन की रजिस्ट्री करवा चाहते हैं या नही। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों को अच्छे से परीक्षण करने के उपरांत साथ ही जिनकी जमीन है उनसे वास्तविक पुष्टि करने एवं उनकी सहमति के बाद ही रजिस्ट्री करने के निर्देश दिये है। उन्होनें उप पंजीयक अधिकारी को नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जमीन रजिस्ट्री में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी अन्यथा होगी कार्यवाही। 

कलेक्टर ने तहसील कार्यालय जशपुर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया और तहसील कार्यालय में अनुपस्थित 9 कर्मचारियों सतीश सिन्हा सहायक ग्रेड-02, फुलवती बाई सहायक ग्रेड-2, मुंगेश्री बंजारे सहायक-2, राजेश कुमार ठाकुर, सहायक ग्रेड-3, नन्दराम सहायक ग्रेड-3, कुमारी प्रिंसी लकड़ा सहायक ग्रेड-3, बजरंग संन्यासी सहायक ग्रेड-3, संजीव एक्का डाटा एंट्री आपरेटर, एवं रवि रोशन एक्का डाटा एंट्री आपरेटर, को कारण बताओ नोटिस जारी करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी ।
 


Share

Leave a Reply