CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कलेक्टर ने बैंकर्स को एटीएम में पर्याप्त संख्या में पैसा डालने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने बैंकर्स को एटीएम में पर्याप्त संख्या में पैसा डालने के दिए निर्देश
Share

जशपुर। कलेक्टर ने आज जिले की बैंकर्स की आनलाइन बैठक लेकर कोरोना के मापदंड का पालन गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी एटीएम में पर्याप्त राशि डाले। साथ ही छोटे व्यापारियों को कैश डिपोजिट मशीन का उपयोग करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा 1 मई से 18 से लेकर 44 आयु वाले लोगों का टिकाकरण किया जाएगा इसके लिए कोविड पोटल में टिकाकरण करने के लिए आनलाइन एंटी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा की बैंको में कार्यालयीन कार्य ग्राहक सेवा की सुविधा नहीं होगी एवं ए.टी.एम. में पैसे डालने के लिए खुले रहेंगे। ए.टी.एम. में कोविड-19 के मापदण्ड का पालन कराने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित बैंक की होगी। उपरोक्त अवधि के दौरान को-माॅर्बिड,गर्भवती अधिकारियों, कर्मचारियों को एक्टिव डयूटी से छूट देते हुए बैंकों को हब-बैंकिंग सिद्धांत अनुसार न्यूनतम स्टाफ के साथ कार्य करने की अनुमति प्रदान की जाती है किन्तु सभी बैंक, शाखाए प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 1ः00 बजे तक ही संचालित हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि उपरोक्त अवधि के दौरान केवल ए.टी.एम. कैश रि-फिलिंग, मेडिकल इक्विपमेंट, मेडिसिन, पेट्रोल, डीजल पंप, एल.पी.जी., पी.डी.एस.केरोसीन वितरक शासकीय उचित मूल्य दुकानदारों संबंधी लेन-देन, उद्योग के व्यापारिक लेन-देन, श्रमिकों के भुगतान, मेडिकल ऑक्सीजन आपूर्ति, लिक्विड ऑक्सीजन उत्पादक, शासकीय लेन-देन, निविदा, अस्पताल एवं मेडिकल प्रयोजन को छोड़कर आम जनता के लिए किसी प्रकार के सामान्य लेन-देन की अनुमति नहीं होगी। इस के लिए शाखा प्रबंधक संबंधित व्यक्तियों से विधिवत आवेदन प्राप्त कर अभिलेख संधारित करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ के एस मंडावी लीड बैंक अधिकारी पी एस ओड़िया उपस्थित थे। 



Share

Leave a Reply