कलेक्टर ने जारी किया आपातकालीन हेल्पलाईन नम्बर, आम नागरिक व कोरोना मरीज कर सकतें है शिकायत
रायपुर। राज्य में कोराना महामारी से सिस्टम दिन प्रतिदिन बेनकाब हो रहा है। जिससे आम आदमी परेशान, उसके विपरीत प्रशासन उसे राहत देने के हरंसभव प्रयास कर रहा है। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी को रोकने और निजी अस्पतालों की मनमानी पर अंकुश लगाने के बाद कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने नया कदम उठाया है।
कलेक्टर ने कोरोना मरीजों को राहत पहुंचाने नए टेलीफोन नम्बर जारी किए हैं। कोरोना मरीजों से अस्पतालों से अधिक राशि लेने, डेड बॉडी नहीं देने, एंबुलेंस आदि के लिए अधिक राशि वसूलने जैसी शिकायतें आती है तो वे तुरंत इस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद निगरानी कर रही टीम त्वरित कार्यवाही करेगी।
कलेक्टर ने इस संबंध में कोरोना के जिला कंट्रोल रूम में एक नया नंबर जुड़वाया है। इसका नंबर 91 86002 70023 है। कोरोना मरीज या आम नागरिक इस फोन पर संपर्क करके अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
— Raipur (@RaipurDist) April 26, 2021
कालाबाजारी करने वालों की खैर नही:-
कलेक्टर ने लगातार मिल रही शिकायतों के मददेनजर ही कालाबाजारियों पर नकेल कसी है और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे दलालों के खिलाफ मुहिम चला रखी है। इसके अलावा दासन ने उन अस्पतालों को भी आगाह किया है। जो कोरोना के नाम पर मरीजों से जबरदस्ती कर रहे हैं। कलेक्टर ने मेडिकल स्टोर्स को भी आगाह किया कि वे मरीजों के परिजनों का पूरा साथ दें और उचित मूल्य की दवाईयां ही बेचें। कलेक्टर को जब शिकायत मिली कि सब्जी बाजार में सब्जियां महंगी कर दी गई हैं। तो उन्होंने थोक बाजार चलाने वाले व्यापारियों से संपर्क साधकर उन्हें सहयोग करने का आग्रह किया। इन सबका नतीजा यह रहा कि कोरोना महामारी के नाम पर लूट मचा रहे दलालों पर अंकुश लगा है।




