कलेक्टर ने ली कोरोना संक्रमण से नियंत्रण के उपायों के संबंध में व्यापारिक प्रतिनिधियों की बैठक
जगदलपुर। कलेक्टर ने कहा कि बस्तर जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने में जगदलपुर शहर सहित पूरे जिले के व्यापारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारे व्यापारियों ने इस वैश्विक महामारी के रोकथाम के लिए कंधे से कंधे मिलाकर जिला प्रशासन का सहयोग किया है।
जिससे फलस्वरूप बस्तर जिले में हम कोरोना संक्रमण के पॉजिटिविटी रेट को नियंत्रित करने में सफल हुए है। इसके साथ ही इसके रोकथाम और पीड़ित लोगों की समाज के सभी वर्गो के साथ-साथ व्यापारियों के सहयोग से पुख्ता इंतजाम भी सुनिश्चित किए गए हैं। कलेक्टर रजत बंसल बस्तर जिले में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के लिए आज कलेक्टोरेट जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में जगदलपुर शहर के व्यापारिक प्रतिनिधियों की बैठक ली।




