कलेक्टर ने जारी की 43 हॉटस्पॉट स्थलों की सूची...
कोण्डागांव। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर के आदेश पर जिले में अत्यधिक कोरोना वायरस से संक्रमित स्थलों का पता लगाया गया है और ऐसे क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित किया जा रहा है।पुष्पेंद्र कुमार मीणा
इन स्थलों में लगातार कोरोनावायरस के मामले बढ़ते देख जिला प्रशासन ने इन स्थलों में आम लोगों को ना जाने की सलाह दी है। अत्यधिक आवश्यक होने पर ही लोगों को इन क्षेत्रों में जाने की सलाह दी है एवं हॉटस्पॉट में निवास करने वाले लोगों को स्वयं को क्वॉरेंटाइन रखकर बाहर निकलने से बचने को कहा है।
कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा से जारी सूची अनुसार 43 हॉटस्पॉटम में से केशकाल में सुरडोंगर, हर्रापड़ाव, बोरगांव, मस्जिद गली, बाजारपारा सुरडोंगर, केशकाल मेन रोड, सुभाष चैक, दीहीपारा, विश्रामपुरी चैक, सिदावंड तथा विकासखंड माकड़ी के अंतर्गत जदकोंगा, शामपुर, दिहारीपारा, विकासखंड फरसगांव अंतर्गत जुगानी कैंप, लंजोड़ा, बड़ेडोंगर, फरसगांव, बोरगांव, विकासखंड बडेराजपुर अंतर्गत विश्रामपुरी, मारंगपुरी, पलना, बाँसकोट, कोण्डागांव विकासखंड अंतर्गत बडेबेन्द्री, चिखलपुटी, विकासनगर, आड़काछेपड़ा, हॉस्पिटल वार्ड, बांधापारा, भेलवापदर, डीएनके कॉलोनी, डोंगरीपारा, तहसीलपारा, महात्मा गांधी वार्ड, हाउसिंग बोर्ड, जामकोटपारा, मरारपारा, पुलिसलाइन, प्रेमनगर, रोजगारीपारा, सरगीपालपारा, शीतला पारा को शामिल किया गया है।
इन स्थानों पर लगातार कंटेनमेंट जोन और माइक्रो कंटेनमेंट जोन का निर्माण किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में सभी लोगों की कोविड-19 की जांच के साथ एक्टिव सर्विलांस और कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य भी किया जा रहा है। इसके अलावा इन क्षेत्रों के सभी लोगों को प्रोफीलैटिक डोज भी दी जा रही ही।




