BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Collector-SP Conference : कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन, CM कर रहे कानून व्यवस्था की समीक्षा…

Collector-SP Conference : कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन, CM कर रहे कानून व्यवस्था की समीक्षा…
Share

 Collector-SP Conference : प्रदेश की राजधानी में चल रही कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन है, जहां मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक जारी है। बैठक में प्रदेश के सुरक्षा हालात, अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की जा रही है।रायपुर रियल एस्टेट

फीडबैक लेकर मुख्यमंत्री दे रहे निर्देश

बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सभी जिलों के कलेक्टर और SP से सीधे फीडबैक ले रहे हैं। वे कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम नियंत्रण और पुलिसिंग में पारदर्शिता लाने को लेकर निर्देश दे रहे हैं।

इस उच्चस्तरीय बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, रेंज IG, जिला कलेक्टर और SP सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

प्रशासनिक और पुलिस तंत्र को मिल रहे स्पष्ट निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता को त्वरित न्याय, सुरक्षा का भरोसा और प्रशासनिक पारदर्शिता मिले, यह शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जिलों में कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और जनसुनवाई की प्रक्रिया को मजबूत करने के निर्देश भी दिए।

संभावित घोषणाएं और नई रणनीतियां

Collector-SP Conference : बैठक में अपराध नियंत्रण के लिए नई रणनीति, तकनीकी निगरानी, और जनसहभागिता बढ़ाने को लेकर भी अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। नक्सल प्रभावित जिलों में अभियान तेज करने और आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने को लेकर विशेष चर्चा जारी है।



Share

Leave a Reply