नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कलेक्टर-एसपी पंहुचे अतिसंवेदनशील महाराष्ट्र बार्डर निरीक्षण में, पढ़ें पूरी खबर

कलेक्टर-एसपी पंहुचे अतिसंवेदनशील महाराष्ट्र बार्डर निरीक्षण में, पढ़ें पूरी खबर
Share

कांकेर | जिले के नक्सल प्रभावित अतिसंवेदनशील पखांजूर तहसील के छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर का कलेक्टर केएल चौहान और पुलिस अधीक्षक एमआर अहीरे ने आज निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। लॉकडाउन के कारण प्रशासन द्वारा सीमाओं को सील कर आवागमन रोक दिया गया है तथा स्थानीय बोली में लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की समझाईश दी जा रही है व नोवल कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक उपायों का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

कलेक्टर केएल चौहान और पुलिस अधीक्षक एमआर अहीरे ने पखांजूर तहसील अंतर्गत अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित गांव पी.व्ही.18 मायापुर और मरोड़ा के महाराष्ट्र बार्डर का निरीक्षण किया, यह गांव महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला अंतर्गत पेन्ड्री थाना से लगा हुआ है। कलेक्टर-एसपी ने बार्डर निरीक्षण के दौरान अधिकारीयों को लॉकडाउन का पालन कराने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि पगडण्डी रास्तों से भी पड़ोसी राज्य से लोगों का आवागमन न हो यह सुनिश्चित  किया जाय। अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। तथा छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर सील कर दिया गया है। 
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राजेन्द्र जायसवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेएल उइके, एसडीएम पखांजूर निशा नेताम, डीएसपी अमृत कुजूर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीआर ठाकुर, तहसीलदार शेखर मिश्रा उपस्थित थे।
 


Share

Leave a Reply