कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
तखतपुर : छात्रा ने घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पुलिस मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। ग्राम पचबहरा निवासी रामचंद्र पटेल ने थाने में सूचना दिया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री पूजा पटेल जो जेएमपी महाविद्यालय में अंतिम वर्ष की छात्रा है।
बुधवार के दोपहर घर के कमरे में थी और जब बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया और जब नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर कमरा अंदर दाखिल हुए तो देखा कि पूजा फांसी पर लटकी हुई थी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।




