BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

परीक्षार्थी रहे तैयार लॉकडाउन समाप्त होते ही कालेजों की परीक्षाएं संभावित

परीक्षार्थी रहे तैयार लॉकडाउन समाप्त होते ही कालेजों की परीक्षाएं संभावित
Share

रायपुर, देशभर में जारी लॉकडाउन के चलते जहां स्कूली बच्चों को होम एग्जाम में जनरल प्रमोशन दिया जा रहा है तो वहीं बोर्ड परीक्षा के साथ ही कालेज स्तर की परीक्षाएं मई में आयोजित किए जाने की जानकारी सामने आई है।


उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विभाग मई के प्रथम पखवाड़े में कालेज स्तर की परीक्षाएं आयोजित कर सकती है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण पूर्णत: नियंत्रण में है, वहीं लॉकडाउन से ज्यादा देरी नहीं हुई है। यदि सब कुछ नियंत्रण में रहा और परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो कालेज की परीक्षाएं मई के प्रथम पखवाड़े से शुरू हो सकती है। आमतौर पर मार्च से प्रारंभ होकर यह परीक्षाएं अपै्रल अंत और मई तक चलती थी। इस कारण भी अभी ज्यादा लेट नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं मार्च के प्रथम सप्ताह से शुरू हो गई थी और 20 मार्च तक काफी सारे पर्चे भी हो गए थे। यदि जून के प्रथम सप्ताह तक भी परीक्षाएं पूर्ण करा ली जाती हैं तो सेंट्रल वैल्यूशन कराके जून के अंत तक अथवा जुलाई के प्रथम सप्ताह तक परीक्षा परिणाम जारी किया जा सकता है। इस लिहाज से उच्च शिक्षा विभाग परीक्षा आयोजित करने के मूड मेंं आ गया है। सूत्रों की माने तो इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। अब केवल लॉकडाउन से प्रतिबंध हटने और उच्च स्तरीय आदेश का ही इंतजार है।

 



Share

Leave a Reply