CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

भूपेश सरकार का सराहनीय कदम : धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स बना मरीजों के लिए जीवनदान, करोड़ो की दवाइयां मिल रही मात्र इतने में, जनता ने कहा-मुख्यमंत्री हो तो ऐसे…

भूपेश सरकार का सराहनीय कदम : धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स बना मरीजों के लिए जीवनदान, करोड़ो की दवाइयां मिल रही मात्र इतने में, जनता ने कहा-मुख्यमंत्री हो तो ऐसे…
Share

 रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सार्थक पहल से छत्तीसगढ़ के गरीब जनता तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार मुख्यमंत्री श्री बघेल की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। पिछले साल आज ही के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों को सस्ते दामों पर अच्छी क्वालिटी की दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स पूरे प्रदेश में शुरू किए थे. इस योजना के तहत रायपुर जिले में 19 मेडिकल स्टोर्स खोले गए हैं. रायपुर जिले में पिछले एक साल में धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स से दवाइयां खरीदने पर लोगों को लगभग साढ़े दस करोड़ रुपए की बचत हुई है.

पिछले एक साल में रायपुर जिले में इन मेडिकल स्टोर्स से चार लाख 71 हजार से अधिक मरीजों या उनके परिजनों ने सस्ते दामों पर दवाइयां खरीदी है. इन दवाइयों का वास्तविक अधिकतम खुरदुरा मूल्य लगभग 15 करोड़ रुपए है. सस्ते दामों पर अच्छी क्वालिटी की दवाइयां मरीजों को समय पर उपलब्ध होने से उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होने के साथ-साथ महंगे ईलाज और दवाइयों से भी उन्हें राहत मिली है. इसीलिए योजना से लाभान्वित होने वाले लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार भी माना है.

रायपुर जिले में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 8 और बाकी 11 नगरीय निकायों में 1-1 धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स संचालित है. इन स्टोर्स पर मरीजों को 54 प्रतिशत से लेकर 72 प्रतिशत तक की छूट पर अच्छी क्वॉलिटी की जेनेरिक दवाइयां मिल रही है. वास्तव में यह योजना बीमार लोगों के लिए संजीवनी के साथ-साथ धन बचत की भी योजना साबित हो रही है. सस्ते दामों पर दवाइयां मिलने से हुई बचत को लोग बीमारी के बाद पूरी तरह ठीक होने में भी खर्च कर पा रहें है. इसके साथ ही कई लोग अपने बच्चों की पढ़ाई, अन्य पारिवारिक-सामाजिक कामों में भी इस पैसे का उपयोग कर पा रहे हैं.



Share

Leave a Reply