जनसंपर्क संचालनालय में आयुक्त भारतीदासन ने किया ध्वजारोहण
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय में आयुक्त सह संचालक जनसम्पर्क डॉ.एस. भारतीदासन ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर संचालक द्वय जेएल दरियो एवं उमेश मिश्रा सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।




