CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पति की मृत्यु के एक माह के अंदर मिली अनुकम्पा नियुक्ति, महिला की आप बीती सुन सीएम बघेल की आँखें हुई नम

पति की मृत्यु के एक माह के अंदर मिली अनुकम्पा नियुक्ति, महिला की आप बीती सुन सीएम बघेल की आँखें हुई नम
Share

रायपुर | आज मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की आंखों उस वक्त नम हो गई, जब श्रीमती मधु बेलचंद पति की मृत्यु के बाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रावा में सहायक ग्रेड 3 के पद पर एक माह के भीतर अनुकंपा में नौकरी मिलने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भावुक होकर रो पड़ी। दरअसल गत 5 मई को उनके पति  सतीश कुमार बेलचंद जो कि पूर्व माध्यमिक शाला आमदी में बतौर वर्ग 2 शिक्षक पदस्थ थे उनकी कोरोना से मृत्यु हो गई । उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उन्होंने आवेदन दिया और उस पर तुरंत और संवेदनशीलता से कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग में उन्हें 3 जून को अनुकंपा नियुक्ति मिली। इस अनुकंपा नियुक्ति को वे अपने परिवार के जीविकोपार्जन का बहुत बड़ा सहारा मानती हैं। क्योंकि पति की मृत्यु के बाद परिवार में उनकी बुजुर्ग सास, दो बच्चे हैं जिनका जिम्मा अब मधु के कंधे में है। ऐसे में अनुकंपा नियुक्ति भरण पोषण में सहयोग करेगी। धमतरी जिले में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  बघेल का आभार श्रीमती मधु ने व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी की संवेदनशीलता की बदौलत कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से मृत शासकीय सेवक के परिजनों को राहत पहुंचाने प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के नियम को शिथिल करते हुए नौकरी देने का निर्णय लिया गया है। नतीजन उन्हें भी अनुकम्पा नियुक्ति मिली, आज वे भी पति के स्वर्गवास के बाद खुद को आर्थिक रूप से बेसहारा नहीं मान रही हैं।

 

 


Share

Leave a Reply