लॉक डाउन का उलंघन करने पर रायपुर के साइंस कॉलेज के प्रिंसिपल की कलेक्टर से शिकायत कर कार्यवाही की मांग
रायपुर, राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री ए के चेलक, रायपुर जिला के अध्यक्ष ओ पी पाल, सचिव सन्तोष ध्रुव ने सँयुक्त विज्ञप्ति में शासकीय नागार्जुन विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर के प्राचार्य पर कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लागू लॉक डाउन का निरंतर उलंघन करने का आरोप लगाया है। इस कारण से लॉक डाउन पिरेड में कार्यालय नही खोलने के आदेश का उलंघन के मामले में जिला प्रशासन ने 5 मई को कार्यालय खुला पाए जाने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। इसके बाद भी उनके द्वारा 7 मई को लिखित आदेश जारी कर कन्टेनमेन्ट एरिया में 8 मई से कर्मचारियों को कार्य पर उपस्थित न होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गईं है, जबकि 4 मई को कुकुरबेड़ा में कोरोना के पाजेटिव केश मिलने पर प्रशासन ने उस क्षेत्र में 18 मई तक आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई है।
क्या है मामला
जारी विज्ञप्ति में यह भी आरोप लगाया गया है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देश कि लॉक डाउन के दौरान किसी भी कर्मचारी का वेतन किसी भी परिस्थिति में वेतन न रोका जाये का भी उलंघन कर एक भृत्य का अप्रैल माह का वेतन इसलिए रोक दिया है क्योकि वह लॉक डाउन के दौरान अनुपस्थित रहा।जबकि इस दौरान किसी को भी घर से निकलना मना था। राज्य कर्मचारी संघ ने इन मामलों से कलेक्टर को लिखित रूप में अवगत कर साइंस कॉलेज के प्राचार्य कर नियमानुसार कार्यवाही करने की मांग की है और शासन आदेश के परिपालन में रोके गए वेतन का भुगतान सम्बन्धित कर्मचारी को कराये जाने की मांग की है।




