शोक: फोटो जर्नलिस्ट श्रीकांत मेश्राम का निधन
रायपुर । राजधानी के फोटो जर्नलिस्ट श्रीकांत मेश्राम का आज देर शाम निधन हो गया। कोविड होने के कारण वे पिछले माह 18 अप्रैल से मेडिकल कालेज हास्पिटल में भर्ती थे। इस बीच उनकी तबियत में सुधार हो गया था और रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई थी। लेकिन स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक नहीं होने के कारण वे हास्पिटल में ही थे। आज शाम चार बजे के करीब उनका आक्सीजन लेवल काफी नीचे चले गया और कुछ देर बाद उनका निधन हो गया। डाक्टरों के सघन निगरानी में उनका उपचार चल रहा था,लेकिन उन्हे बचाया नहीं जा सका। अभी कुछ दिन पहले ही उनका जन्मदिन भी था। श्रीकांत के घर में धर्मपत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। श्रीकांत काफी सीधे और सरल इंसान थे। दुख के इस विषम परिस्थिति में हम सब सहभागी हैं।
JUST 36 NEWS परिवार उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता है ।




