महासमुंद की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए, भाजयुमो नेता जितेश कनपान ने भूपेश बघेल को दिया दोषी करार
महासमुंद के दिल दहला देने वाली घटना पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा फाफाडीह मंडल के मीडिया प्रभारी एवं भाजयुमो रायपुर शहर के नेता जितेश कनपान ने भूपेश बघेल के रीति नीति को इस घटना का दोषी करार देते हुए हमला बोला । शराब की बिक्री से व्यक्तिगत आय बढ़ाने के लिए तत्पर प्रदेश की नीतिहीन सरकार इन सब घटनाओं से भी सीख नहीं ले पा रही यह अत्यंत चिंता का विषय है । छत्तीसगढ़ के महिलाओं को चुनाव के समय गंगा जल की कसमें खा कर शराब बंदी का वादा करके सत्ता में आए , यदि उसे पूरा किया होता तो शायद यह दिन ना देखना पड़ता । एक ही दिन में एक परिवार के 6 लोगों का इस तरह आत्महत्या करना अकल्पनीय घटना है , कितनी भयंकर परिस्थिति निर्मित हुई होगी जब एक मां अपने 5 बेटियों समेत आत्महत्या जैसे कृत्य को करने को मजबूर हुई होंगी । पूरे प्रदेश में भूपेश बघेल के खिलाफ आक्रोश है भूपेश बघेल ने महिलाओं को पूरी तरह ठग दिया है जिसका परिणाम उन्हे आने वाले विधानसभा चुनाव में करारी हार के साथ भुगतना पड़ेगा।




