बिलासपुर जिले में ओमिक्रॉन वेरिएंट के एक मरीज की पुष्टि , स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के एक मरीज की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से लौटे बिलासपुर जिले के एक 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पीड़ित होने के बाद उसका सैंपल जिनोमिक सिक्वेंसिंग जांच (WGS) के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज भुवनेश्वर भेजा गया था। जिसके बाद वेरिएंट की पुष्टि हुई है।




