नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बीजापुर जिले के चारो जनपद पंचायतों में कांग्रेस का कब्जा, निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष....

बीजापुर जिले के चारो जनपद पंचायतों में कांग्रेस का कब्जा, निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष....
Share

बीजापुर। जिले चारो जनपद पंचायतों में गुरुवार को जनपद सदस्यों का सपथ ग्रहण समारोह के साथ साथ अध्यक्ष, उपाध्यक्षों का चुनाव भी सम्पन्न कराया गया। चारो जनपद पंचायतों में कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष के पदों पर निर्विरोध रूप से कब्जा कर लिया है। चारो जनपदों में कब्जा करने के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है।

जिले के बीजापुर, भैरमगढ़, भोपालपटनम एवं उसूर जनपद पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने निर्विरोध रूप से जीत हासिल कर लिया है, क्योंकि भाजपा के पास सदस्यों की संख्या कम होने के कारण इन पदों पर भाजपा ने दावा नही किया। बीजापुर जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद पर राधिका तेलम, उपाध्यक्ष पद पर सोनू पोटाम ने जीत दर्ज किया है वही भैरमगढ़ जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद पर दशरथ कुंजाम और उपाध्यक्ष पद पर सहदेव नेगी काबिज हुए है। उसूर जनपद पंचायत में अध्यक्ष अनिता तेलम और उपाध्यक्ष पद पर श्रीनिवास बिराबोंहिनी ने जीत हासिल किया है, वही भोपालपटनम जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद पर निर्मला मरपल्ली तो उपाध्यक्ष पद पर मिच्चा मुतैया ने जीत हासिल किया है। जिले के सभी जनपद पंचायतों में जीत दर्ज करते ही कांग्रेसी जश्न मनाने लगे हैं।


Share

Leave a Reply