नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
Share

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने मोदी भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कहाँ छुपा है चौकीदार?18 घण्टा जागकर काम करने का दम्भ भरने वाले चौकीदार की सजगता की पोल खुल गई। असल में सोशल मीडिया के चौकीदार को जनता देश के चौकीदार समझने की भूल कर गई इसका ही दुखद परिणाम है चीन और नेपाल जैसे देश भारत को आंख दिखाने की जुर्रत कर रहे हैं? बीते 6 साल में देश में 17 सौ से अधिक आतंकी हमले हुए, 500 से अधिक नागरिक और सेना के जवानों की शहादत हुई है, 2016 से लेकर 2018 में आतंकी हमलों में 176 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। भारतीय सीमा में पड़ोसी देशों की सेना की हलचल बढ़ी है, पड़ोसी देश इस दौरान भारतीय भूमि पर कब्जा करने के प्रयास किए।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया के चौकीदार और मोदी सरकार एवं भाजपा नेताओं को कांग्रेस के नेता कहां जा रहे है? किस से मिल रहे हैं? इस बात की पुख्ता जानकारी होती है। लेकिन पुलवामा में 350 किलो आरडीएक्स कैसे आया? चीन और नेपाल भारतीय सीमा पर प्रवेश कैसे कर गए? भाजपा को इस बात की ना तो जानकारी होती है ना तो इनको खबर होती है? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय केंद्र की मोदी सरकार की नाकामी विफलता ढुलमुल विदेशी नीति और बड़बोलापन के कारण चाइना बॉर्डर में हुई 20 से अधिक भारतीय सेना के जवानों की शहादत से और पड़ोसी देश चीन के हरकतों से आम जनता का ध्यान भटकाने कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठा रहे है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए आखिर नरेंद्र मोदी जी देश को अंधेरे में रखकर अचानक पाकिस्तान कैसे पहुंच गए थे? उनका पाकिस्तान जाने का मकसद क्या था?
 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि चाइना बॉर्डर में हुई भारतीय सेना के जवानों की शहादत से देशभर में आक्रोश है। पूरी कांग्रेस पार्टी इस कठिन समय में देश और भारतीय सेना के साथ खड़ी हुई है, देश भारतीय सेना के जवानों की शहादत का बदला चाहती है। ऐसे दुखद समय में भाजपा के नेता कांग्रेस नेताओं पर टीका टिप्पणी कर मोदी सरकार की विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने में जुटे हुए हैं। यह वक्त कांग्रेस नेताओं पर टीका टिप्पणी करने का नहीं बल्कि भारत के संप्रभुता मान सम्मान की रक्षा का समय है। शहीद सैनिकों के परिवार को न्याय दिलाने का समय है। मोदी सरकार तत्काल कड़ा और बड़ा फैसला करें और चीनियों के करतूत का कड़ा जवाब दें।


Share

Leave a Reply