कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में ऑडियो सुना कर किया प्रदर्शन, जानिए जनता को किनका ऑडियो भाषण सुनाया गया
रायपुर । प्रदेश कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आटो एवं अन्य वाहनों में महंगाई के खिलाफ पोस्टर एवं माईक लगाकर 2014 के पूर्व महंगाई और पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान नरेन्द्र मोदी के दिये गए भाषणों की क्लीपिंग जनता को सुनाई गई। प्रधानमंत्री के इन भाषणों की क्लीपिंग के बीच में महंगाई को लेकर अभिनेता रघुवीर यादव पर फिल्माया गया बहुचर्चित गीत ‘‘सखी सईयां तो खूबै कमात हैं महंगाई डायन खाये जात है’’ बजाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 के पहले महंगाई को लेकर दिये गए भाषणों जिसमें वे तत्कालीन यूपीए सरकार को कोसते हुए कह रहे हैं। ‘‘महंगाई कम होनी चाहिए की नही होनी चाहिए। क्या ये जिम्मेवारी सरकार की है की नही है। ये जिम्मेवारी दिल्ली सरकार की है की नही है। लेकिन ऐसे कह रहे है जैसे उनकी जिम्मेवारी नही है। प्रधानमंत्री महँगाई कम कर पाओ या न कर पाओ, कम से कम अटल बिहारी वाजपेयी जहाँ छोड़ के गए थे वहाँ तो लाकर के रख दो।’’ इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार के शुरूआती दौर में पेट्रोल डीजल के दाम में आंशिक कमी पर की गई दंभोक्ति भी बजाया गया जिसमें मोदी कह रहे थे। ‘‘मुझे बताइये पेट्रोल के दाम कम हुए की नही। ऐसे नही पूरी ताकत से बताइये। पेट्रोल के दाम कम हुए की नही हुए, डीजल के दाम कम हुए की नही हुए। आपके जेब मे थोड़ा बहुत पैसा बचने लगा की नही लगा। आपका फायदा हुआ की नही हुआ। हमारे विरोधी लोग कहते है ये तो मोदी नसीब वाला है इसलिए हुआ है।’’
इसके साथ ही मोदी ने महंगाई बढ़ने के संबंध में की गई अनोखी व्याख्या जिसमें वे कह रहे
पहले गरीब सुखी रोटी खाता था लेकिन अब गरीब दो-दो सब्जी खाता है इसलिए महंगाई बढ़ गई। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव के प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदेश के 27 जिला मुख्यालयों लगभग 3000 से अधिक वार्डो 307 से अधिक संगठन ब्लाकों में कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में मोदी के भाषणों के ऑडियो को सुनाकर बताया कि भाजपा और उसके नेता कितने अवसरवादी है जो सत्ता के पहले महंगाई को कोसते थे, सरकार में आने के बाद टैक्स लगाकर जमाखोरों को प्रश्रय देकर महंगाई बढ़ाने का काम कर रहे हैं। जनता ने कांग्रेस के इस अनूठे प्रदर्शन को खूब सराहा भी।




