सवाल करने पर एफआईआर करती हैं कांग्रेस-डॉ रमन सिंह
रायपुर। छत्तीशगढ़ के 3 बार मुख्यमंत्री रहे डॉ रमन सिंह ने आज वरिष्ठ भाजपा नेताओं और पूर्व सरकार में रहे विभिन्न मंत्रियों के साथ आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाने के सामने टूलकिट विवाद के कारण धरना दिया। डॉ रमन सिंह ने धरना देने के बाद वर्तमान कांग्रेस सरकार के ऊपर तीखे तेवर अपनाते हुए हमले किए। उन्होंने टूलकिट को ट्वीटर पर शेयर करने को लेकर कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयुआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने फज़ऱ्ी दस्तावेज के ज़रिए छवि खऱाब करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी जिस पर सिविल लाईंस पुलिस में ग़ैर ज़मानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा सवाल करने पर गिरफ़्तार करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। वैसे भी यहाँ की पुलिस सीआरपीसी और आईपीसी से नहीं बल्कि कांग्रेस भवन से संचालित हो रही है।नोटिस मेरे लिए जारी होता है, पर पहले कांग्रेस भवन वाले शेयर करते है। इन्हें जाँच के लिए आना है तो आएँ। एक बार नहीं चार बार आएँ.. स्वागत है।




