CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

झूठे वादे का पिटारा लेकर छत्तीसगढ़ आ रही कांग्रेस : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

झूठे वादे का पिटारा लेकर छत्तीसगढ़ आ रही कांग्रेस : उपमुख्यमंत्री अरुण साव
Share

 रायपुर : लोकसभा चुनाव की तारीख अब बेहद ही नजदीक हैं. ऐसे में सभी पार्टियों के स्टार प्रचारकों की टीम छत्तीसगढ़ पहुंच रही हैं. और छत्तीसगढ़ की जनता को सड़ने का प्रयास कर रही हैं. वही बस्तर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इससे पता चलता है वे किस प्रकार से नियमों के विपरीत जाकर बोल रहे हैं, किस प्रकार से आचार संहिता का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं.

इसके साथ ही उन्होंने नसीहत दी कि चुनाव के दौरान सभी को मर्यादाओं का पालन करना चाहिए, जिससे चुनाव शांतिपूर्वक और निष्पक्षता से संपन्न हो. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि दुनिया शक्ति की आराधना कर रही है. चैत्र नवरात्रि का यह पर्व चल रहा है. पंचमी का दिन हम सब शक्ति का आराधना करें, जो शक्ति से लड़ने की बात करता है. मुझे लगता है कि किसमें इतनी शक्ति है, जो शक्ति से लड़ सके, समय उसका जवाब निश्चित रूप से देगा.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए. 2018 के विधानसभा चुनाव में जो वादे किए थे, उनकी सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया, छल किया, छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा दिया. वे फिर से एक बार झूठ का पुलिंदा और झूठे वादे का पिटारा लेकर छत्तीसगढ़ में आ रहे हैं. छत्तीसगढ़ की जनता का उनकी बातों पर कोई असर नहीं होने वाला है, क्योंकि एक बार झूठ बोलकर जा चुके हैं झूठा वादा कर चुके हैं.



Share

Leave a Reply