कोरोना संकट के समय में भी कांग्रेस राजनीति कर रही है- रमन सिंह
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने आज ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना संकट के समय में मतभेद भुलाकर साथ लडऩा चाहिए, लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को इसमें भी राजनीति करने में शर्म नहीं आ रही है।
डॉ. सिंह ने कहा कि जिस स्वदेशी वैक्सीन पर पूरी दुनिया को भरोसा है, उस पर सिर्फ कांग्रेस को शंका है। उन्होंने कहा कि याद रखाना इसके लिए छत्तीसगढ़ तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा।




