CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कांग्रेस नेता आसिफ मेमन गिरफ्तार...कोर्ट ने जारी किया था वारंट....जानें क्या है मामला

कांग्रेस नेता आसिफ मेमन गिरफ्तार...कोर्ट ने जारी किया था वारंट....जानें क्या है मामला
Share

 रायपुर :- कांग्रेस नेता आसिफ मेमन को रायपुर सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आसिफ मेमन की गिरफ्तारी मध्यप्रदेश के कान्हा किसली से हुई है।

मोवा स्थित बुजुर्ग की तीन करोड़ से ज्यादा कीमत की जमीन का फर्जीवाड़ा कर अपने नाम रजिस्ट्री कराने के आरोप में पुलिस ने एफआइआर दर्ज की थी।

मिली जानकारी के अनुसार ई-68, ऐश्वर्या किंग्डम कचना रोड निवासी नूर बेगम (56) की मोवा में 0.704 हेक्टेयर जमीन है। इस जमीन को खरीदने का सौदा राजा तालाब निवासी युवा कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष एसडी आसिफ मेमन ने परिचित नूर बेगम से वर्ष 2018 में तीन करोड़ नौ लाख 76 हजार रुपये में तय हुआ था।

26 जून 2018 को जमीन की रजिस्ट्री कराते समय आरोपित ने सौदे के मुताबिक तयशुदा रकम का सात चेक नूर बेगम को दिया था। बैंक में जमा करने पर सातों चेक एक-एक करके बाउंस होते गए। पीड़िता ने इसकी जानकारी देते हुए आसिफ से पूरे पैसे की मांग की तो उसने देने से साफ मना कर दिया।

परेशान होकर नूर बेगम न्यायालय में परिवाद पत्र दायर किया। परेशान होकर नूर बेगम न्यायालय में परिवाद पत्र दायर किया था। जिस पर रायपुर कोर्ट ने सिविल लाइन पुलिस को जल्द से जल्द आरोपी कांग्रेस नेता आसिफ मेमन को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

 


Share

Leave a Reply