CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

प्रदेश में निःशुल्क टीकाकरण के लिए कांग्रेस विधायकों ने की घोषणा विधायक निधि से आएगी राशि

प्रदेश में निःशुल्क टीकाकरण के लिए कांग्रेस विधायकों ने की घोषणा विधायक निधि से आएगी राशि
Share

रायपुर, 1 मई से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान की तैयारियां लगभग पूरी होने को है। लेकिन इस टीकाकरण में लगभग 1000 करोड़ रूपए का अनुमानित खर्चा आ रहा है। इस पर प्रदेश के कांग्रेस विधायकों ने पूरी विधायक निधि कोरोना टीकाकरण के लिए देने का निर्णय लिया है। उक्त फैसला कांग्रेस दल की वर्चुअल बैठक में लिया गया। बैठक में विधायकों ने विधायक निधि की राशि को खर्च करने का अधिकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंप दिया है।
छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके सभी लोगों को कोरोना की फ्री वैक्सीन लगाने में 1000 करोड़ रुपए का अनुमानित खर्च है। सरकार ने इस राशि को जुटाने की कोशिश शुरू की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सामने आई चुनौतियाें पर चर्चा हुई।
कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि कांग्रेस विधायक दल के सदस्यों की वर्चुअल बैठक में राज्य में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति और इसकी रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। विधायकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप एक मई से राज्य में शुरू होने जा रहे नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण महाअभियान में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। विधायकों ने इस साल की अपनी विधायक निधि की राशि को टीकाकरण महा अभियान में खर्च किए जाने की सहमति दी।
कांग्रेस विधायकों ने राज्य में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नि:शुल्क टीका लगाए जाने के फैसले का स्वागत किया। कांग्रेस विधायक दल का यह मानना है कि कोरोना टीकाकरण से काफी हद तक इस महामारी को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

70 विधायक, 2 करोड़ की सालाना निधि
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 70 विधायक हैं। एक विधायक को सालाना 2 करोड़ की विधायक निधि मिलती है। यह राशि उन्हें विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिये मिलता है। वित्तीय वर्ष अभी शुरू ही हुआ है। इसलिये निधि का बड़ा हिस्सा अभी बचा हुआ है। माना जा रहा है कि इस राशि से टीकाकरण के वित्तपोषण की बड़ी समस्या हल हो जाएगी।
 



Share

Leave a Reply