CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस ने की बड़े प्रदर्शन की तैयारी, 5 अगस्त को राजभवन का घेराव

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस ने की बड़े प्रदर्शन की तैयारी, 5 अगस्त को राजभवन का घेराव
Share

 रायपुर: कांग्रेस एक बार फिर प्रचंड आंदोलन के मूड में दिखाई दे रही है। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस राजभवन का घेराव करने जा रही है। इसके लिए 5 अगस्त का दिन तय किया गया है। इस प्रदर्शन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हो सकते हैं। नेताओं-कार्यकर्ता को प्रदेश भर के ब्लॉक-जिला मुख्यालयों पर भी प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देने को कहा गया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, पांच अगस्त को सुबह 11 बजे से रायपुर के आम्बेडकर चौक पर धरना प्रदर्शन शुरू हो जाएगा। वहां एक सभा को संबोधित करने के बाद संगठन के लोग राजभवन का घेराव करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होने वाले हैं। राजभवन घेराव में सभी विधायक, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता भाग लेंगे और सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। लोकसभा और राज्यसभा के सांसद उस दिन दिल्ली में संसद से राष्ट्रपति भवन तक चलो राष्ट्रपति भवन मार्च करके महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री आवास घेराव करेगी, जिसमें कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य गण एवं वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पेट्रोल, एलपीजी से लेकर दालें, कुकिंग ऑयल जैसी जरूरी चीजों की बढ़ी कीमतों ने आम लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। पैकेज्ड अनाज, आटा, शहद, दही जैसी आवश्यक वस्तुओं पर अतार्किक ढंग से GST लगाने के कारण महंगाई और बढ़ी है। साथ ही देश में बेरोजगारी भी अप्रत्याशित रूप से आसमान छू रही है। गांवों में, शहरों में, संगठित क्षेत्र में, असंगठित क्षेत्र में हर जगह बेरोजगारी ने विकराल रूप धारण कर रखा है। देश ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों, औपचारिक और अनौपचारिक क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी देख रहा है। मरकाम ने कहा, कांग्रेस पार्टी सदन से सड़क तक केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं रिकार्ड तोड़ महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है।



Share

Leave a Reply