CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

9 ज़िला अध्यक्ष सहित 88 पदाधिकारियों को कांग्रेस ने थमाया नोटिस, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सबसे बड़ी कार्यवाही

 9 ज़िला अध्यक्ष सहित 88 पदाधिकारियों को कांग्रेस ने थमाया नोटिस, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सबसे बड़ी कार्यवाही
Share

  रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा प्रदेश प्रभारी मोहम्मद गुलाब एवं सह प्रभारी रंजीत सिंह बेदी की उपस्थिति में दिनांक 1 फरवरी 2024 को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया था.।

CG Politics: पूर्व घोषित महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्तिथ 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, 19 प्रदेश महासचिव, 51 प्रदेश सचिव व 9 ज़िला अध्यक्षों का संगठन के प्रति उदासीन बर्ताव को देख कर प्रदेश प्रभारी मोहम्मद गुलाब एवं सहप्रभारी रंजीत सिंह बेदी के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं.।अनुपस्तिथ पदाधिकारियों को 3 दिन के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है और अगर उनका जवाब संतोषप्रद नहीं पाया जाता है तो उन पदाधिकारियों पर संगठनात्मक कार्यवाही की जाएगी.।

CG Politics: अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी बैठक

CG Politics: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन,रायपुर में आयोजित की गई जिसमें नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी श्री मोहम्मद गुलाब जी एवं सह प्रभारी श्री रणजीत सिंह बेदी जी विशेष रूप से उपस्थित हुए.।

CG Politics: आज की बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमीन मेमन ने की.,
बैठक में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष श्री महेंद्र छाबड़ा जी,छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी अध्यक्ष श्री इदरीश गांधी जी भी उपस्थित थे.। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष के साथ ब्लॉक के अध्यक्ष भी शामिल हुए.।

CG Politics: आज की बैठक में मुख्यतः आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अल्पसंख्यक विभाग की जिम्मेदारी तय की गई साथ ही छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अल्पसंख्यक विभाग की क्या भूमिका रहेगी यह भी तय किया गया.।

 

सम्मानित प्रभारीयो के समक्ष सभी पदाधिकारी ने यकीन दिलाया कि अल्पसंख्यक विभाग भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बढ़ चढ़ कर अपनी हिस्सेदारी लेगा और अल्पसंख्यक विभाग की उपस्तिथि दर्ज कराएंगे.।



Share

Leave a Reply