CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कांग्रेस अधिवेशन: राहुल गांधी ने इस बात को लेकर फिर अडानी और पीएम मोदी पर निशाना साधा

कांग्रेस अधिवेशन: राहुल गांधी ने इस बात को लेकर फिर अडानी और पीएम मोदी पर निशाना साधा
Share

रायपुर । कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में राहुल गांधी ने एक बार फिर अडानी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है. साथ ही बीजेपी और आरएसएस पर अटैक किया. राहुल गांधी ने कहा कि अडानी मामले की जांच क्यों नहीं हो रही है, जेपीसी क्यों नहीं बैठाई जा रही है. अडानी और मोदी एक हैं. देश का पूरा धन एक व्यक्ति के हाथ में जा रहा है. अडानी की सच्चाई जब तक नहीं आ जाती है रुकेंगे नहीं. राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस -बीजेपी के लिए एक शब्द है सत्ताग्राही. ये सत्ता के लिए किसी के सामने भी झुक जाएंगे. पार्लियामेंट में मैंने अदाणी पर आक्रमण किया. पूछा कि 609 नंबर से दूसरे नंबर पर कैसे पहुंच गए? आस्ट्रलिया, श्रीलंका जैसे हर जगह उन्हें ही फ़ायदा मिलता है. कांट्रैक्ट मिल जाता है. किसी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने दबाव डालकर कॉंट्रेक्ट दिलवाया है. मैंने पार्लियामेंट में सिर्फ़ इतना पूछा कि आख़िर रिश्ता क्या है? पूरी की पूरी सरकार, मंत्री अदानी की रक्षा करने लग गए।
राहुल गांधी ने कहा कि कहते हैं कि अदाणी पर जो आक्रमण करता है, वो देशद्रोही है. मतलब अदाणी देश के सबसे बड़े भक्त हो गए. क्या है इस अड़ानी में, जिससे बीजेपी आरएसएस को इसकी रक्षा करनी पड रही है. शैल कंपनियों से हज़ारों करोड़ रुपये बाहर भेजा जा रहा है. ये कंपनियां किसकी है? हिंदुस्तान की सरकार को क्या ये नहीं मालूम कि ये शैल कंपनियां किसकी हैं? जेपीसी का गठन क्यों नहीं हो रहा? राहुल गांधी ने कहा कि एलआईसी का जो इन्वेस्टमेंट है. उसमें नुक़सान हो रहा है. स्टेट बैंक एक बिलियन डॉलर का लोन अदाणी को दे रहा है. उस टेबल पर मोदी क्यों बैठे हैं? क्या रिश्ता है अदाणी के साथ उनका. मोदी कह देते कि अदाणी के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं, लेकिन रिश्ता है. अदाणी और मोदी एक हैं. देश का पूरा का पूरा धन एक ही व्यक्ति के हाथ जा रहा है. डिफ़ेस, एग्रीकल्चर. डिफ़ेंस सब एक ही व्यक्ति के हाथ जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि हम जब सिर्फ़ ये पूछ दें कि रिश्ता क्या है ? हमारी पूरी की पूरी स्पीच हटा दी जाती है. जब तक अदाणी की सच्चाई सामने नहीं आ जाती हम सवाल पूछते रहेंगे. अदाणी की कंपनी में जो लोग काम कर रहे हैं, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि यह कंपनी देश को नुक़सान पहुंचा रही है।
राहुल ने कहा कि आज़ादी की लड़ाई भी एक कंपनी से शुरू हुई थी. उस कंपनी ने भी हिंदुस्तान का सारा धन उठा लिया था. इतिहास रिपीट हो रहा है. देश के ख़िलाफ़ काम हो रहा है. देश के ख़िलाफ़ काम होगा तो कांग्रेस पार्टी खड़ी हो जाएगी. राहुल गांधी ने कहा कि ये पुजारियों की पार्टी नहीं तपस्वियों की पार्टी है. सिर्फ़ चार महीने की तपस्या से सबने देखा देश में कैसे जान आ गई. तपस्या बंद नहीं होनी चाहिए. हर नेता को इस तपस्या में शामिल होना चाहिए. सबका पसीना निकलना चाहिए. सीनियर नेता बैठे हैं. तपस्या का प्रोग्राम बनाइए. अपना खून पसीना देश को देंगे. हम जैसे ही तपस्या में खड़े हो जाएंगे. पूरा देश इसमें शामिल हो जाएगा।
 



Share

Leave a Reply