CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कांग्रेस अधिवेशन की जिम्मेदारी से मुक्त करे: अमरजीत चावला

कांग्रेस अधिवेशन की जिम्मेदारी से मुक्त करे: अमरजीत चावला
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी  के प्रभारी महामंत्री (संगठन) ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर आगामी कांग्रेस अधिवेशन की जिम्मेदारी से मुक्त करने की बात कही है। 

प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को लिखे पत्र में चावला को मिले कारण बताओ नोटिस का हवाला दिया जो उन्हे एआईसीसी की तरफ से जारी किया गया है।

एआईसीसी की नोटिस का जिक्र करते हुए अमरजीत चावला ने लिखा है कि प्रदेश में पार्टी का पूर्णकालिक अधिवेशन होने जा रहा है जिसमें पार्टी की तरफ से उन्हें बहुत सारी जिम्मेदारियां दी गई है। लेकिन कुछ गलतफहमी की वजह से उनके खिलाफ अनुशासन समिति में शिकायत हुई है और नोटिस जारी किया गया है। 

अमरजीत चावला ने लिखा है कि अधिवेशन में उन्हें कई समितियों में शामिल किया गया है और जिम्मेदारियां सौंपी गई है। अब जबकि उन्हें नोटिस जारी हुआ है तो ऐसे में उन्हें अधिवेशन के दौरान कार्यभार लेना उचित नहीं प्रतीत हो रहा है। ऐसे में उन्होंने अधिवेशन तक समिति के कार्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।

 



Share

Leave a Reply