CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कांग्रेस प्रवक्ता ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लिखा पत्र, जानिए ऐसा क्या था जो जमकर हो रहा वायरल !

कांग्रेस प्रवक्ता ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लिखा पत्र, जानिए ऐसा क्या था जो जमकर हो रहा वायरल !
Share

 मनेंद्रगढ़ : जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार को पत्र लिखा है जो पत्र इस समय राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है साथ ही खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार को पत्र लिखते हुए कहा कि आपके द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के चिरमिरी नगर निगम के गोदरीपारा ग्राउंड में 26 अप्रैल 2024 को हनुमान पाठ किया गया, जिससे ना केवल संपूर्ण चिरमिरी बल्कि आसपास के समस्त क्षेत्र धार्मिक वातावरण मय हो गया। आपके प्रथम जिले आगमन से संपूर्ण जिले के मेरे जैसे हजारों बजरंग बली महराज के भक्त काफी प्रफुल्लित हो उठे। आपका आगमन निरंतर हमारे जिले और हमारे क्षेत्र में होता रहे तो हम अपने आप को बेहद ही गौरवान्वित महसूस करेंगे।

मिश्रा ने पत्र में लिखा कि बागेश्वर महराज ने चिरमिरी आगमन के पूर्व लोकसभा चुनाव के लिए अपने क्षेत्र में वोट डाला साथ ही जनता से अपील करते हुए कहा ही सभी लोग मतदान करें, बागेश्वर महराज ने कहा कि उन्होंने जलपान भी नहीं किया पहले मतदान किया। उनका यह वक्तव्य बेहद ही प्रेरणा स्रोत है जिससे ना केवल प्रदेश बल्कि इस देश के हजारों – लाखों मतदाताओं ने प्रेरणा ली होगी, उनका यह वक्तव्य दर्शाता है कि वह इस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में बेहद आस्था रखते हैं एवं उसे मजबूत बनाने के लिए मतदाताओं को प्रेरित कर रहे हैं पत्र में आगे उल्लेख किया कि महराज वोट देने के बाद चिरमिरी में हनुमान पाठ के कार्यक्रम में शामिल हुए जहां अपने मंच से बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन सरोज पांडे द्वारा किया गया है जो की कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हैं साथ ही कार्यक्रम के लिए आपके आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में सरोज पांडे द्वारा एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रियों द्वारा बैनर फ्लेक्सी पोस्टर लगाकर प्रचार प्रसार किया गया एवं कार्यक्रम के दिन सभा स्थल में आने वाले लोगों को भारतीय जनता पार्टी के पंपलेट पोस्टर बांटे गए उसके साथ ही भाजपा का गमछा पहनाया गया। विभिन्न अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक उस दिन कार्यक्रम में 10000 से 20000 लोग शामिल हुए।

मिश्रा ने पत्र लिखते हुए बागेश्वर महराज से मांग करते हुए कहा कि सर्विदित है देश में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं आदर्श आचार संहिता लागू है इसीलिए कोई भी दल का प्रत्याशी यदि किसी भी तरीके का राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करता है या उस कार्यक्रम में शामिल होता है तो उस कार्यक्रम में होने वाले व्यय को प्रत्याशी के खर्च के व्यय लेखा में जोड़ा जाता है क्योंकि आप हमारे धर्म के लिए प्रेरणा स्रोत है साथ ही आपके द्वारा इस देश के लोकतंत्र में अटूट विश्वास एवं भरोसा दिखाया गया। जिस कारण मैं आपसे ही अनुरोध करता हूं कि आप छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग और केंद्रीय निर्वाचन आयोग को स्वयं एक पत्र लिखकर उस कार्यक्रम में होने वाले संपूर्ण खर्च को भारतीय जनता पार्टी के कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे के होने वाले खर्च के व्यय लेखा में जोड़ने का आग्रह करें, आपका पत्र लिखकर निर्वाचन आयोग से किए गए आग्रह से न केवल मेरा बल्कि पूरे देश के लाखों करोड़ों मतदाताओं का आपके प्रति और इस देश के लोकतंत्र के प्रति विश्वास और गहरा होता चला जाएगा।

 


Share

Leave a Reply