CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदेश के सभी ब्लाकों में कांग्रेसियों ने दर्ज कराई शिकायत

भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदेश के सभी ब्लाकों में कांग्रेसियों ने दर्ज कराई शिकायत
Share

रायपुर। भाजपा द्वारा फैलाये गए फर्जी टूलकिट के खिलाफ कांग्रेसियों का आक्रोश प्रदेश में देखने को मिला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर कांकांग्रेसियों ने राज्य के सभी ब्लाकों के पुलिस थानों में रिपोर्ट दर्ज करवाया। थानों में कांग्रेस नेताओं द्वारा दी गयी अर्जियों में कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान विभाग जाली लेटर हेड में फर्जी मनगढ़न्त फेक न्यूज़ साझा कर देश मे सम्प्रदायिकता,हिंसा फैलाने का प्रयास किया है, उक्त पदाधिकारियों के विरूद्ध आईपीसी की धारा/ आईटी धारा (आईपीसी की प्रासंगिक धारा- 124ए, 153ए, 295ए, 298, 499, 503, 504, 505) के तहत एफआईआर दर्ज किया जाय।भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के नेताओं डॉ रमन सिंह आदि ने भी उक्त फर्जी समाचार को सोशल मीडिया में प्रचारित कर कांग्रेस की छवि खराब करने की कुचेष्टा की है इनकी तत्काल गिरफ्तारी की जाय।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जब जब भाजपा और मोदी सरकार किसी मसले पर विफल होते है या उनके खिलाफ विरोध के स्वर उठते है तब उससे जनता का ध्यान हटाने भाजपा इस प्रकार के फर्जी हथकंडे अपनाती है। भाजपा फर्जी टूलकिट के माध्यम से देश की दुहाई दे कर मोदी के माथे पर लगी महामारी से लड़ने में लगी विफलता की कालिख मिटाना चाहती है।


कोरोना महामारी में अपनी अकर्मण्यता और लापरवाही के कारण जनता के विरोध को झेल रही मोदी सरकार के खिलाफ किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार की कोई जरूरत ही नही ।देश के इतिहास में शायद ही कोई पूर्ण बहुमत वाली सरकार जनता के इतने जनाक्रोश और नफरत को झेली हो ।देश भर में महामारी से हो रही मौतों ऑक्सीजन और दवाइयों के लिए भटकते लोग नदियों में तैरती लाशें ऐसी टूल किट है जो मोदी सरकार को रसातल में पहुचा चुकी है। देश के लोग वैक्सीन के लिए भटक रहे एक राष्ट्र एक कर का नारा देने वाली मोदी सरकार वैक्सीन की एक कीमत नही रखवा पाई ।टीके का एक राष्ट्र चार कीमत निर्धारित हुआ।देश के नागरिक टीके नही पा रहे मोदी टीको का उत्पादन शुरू होते ही विदेशों में बांट आये।ऐसी सरकार और उसके प्रधानमंत्री को अलोकप्रिय बनाने के लिए कुछ करने की क्या जरूरत। लोग खुद देख रहे उनके परिजन दोस्त रिस्तेदार बीमार है मर रहे है केंद्र सरकार निकम्मी बनी हुई है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि फर्जी टूलकिट मामले में भाजपा और उसके नेताओ का षड्यंत्र कारी चेहरा एक बार फिर जनता के सामने बेनकाब हुआ है। ऐसे लोगों की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए ताकि लोकतंत्र को बदनाम करने के लिए साजिशें रचने वाली शक्तियो का हौसला टूट सके ।गिरफ्तारी की चुनौती दे कर खुद को कानून से बड़ा बताने की कोशिश करने वाले भाजपा नेता जान ले षड्यंत्र कारी और अपराधी कितना भी रसूख दार हो कानून की गिरफ्त से बच नही सकता।



Share

Leave a Reply