CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर दक्षिण में हार के बाद कांग्रेस का बड़ा बयान; EVM पर संदेह था और रहेगा – दीपक बैज

रायपुर दक्षिण में हार के बाद कांग्रेस का बड़ा बयान; EVM पर संदेह था और रहेगा – दीपक बैज
Share

 रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा की करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया है। हार के बाद मीडिया से चर्चा में बैज ने कहा, ईवीएम पर संदेह था और हमेशा रहेगा।

ईवीएम पर उठाए सवाल

दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस संचार प्रमुख सुनील आनंद शुक्ला और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के साथ यह बात कही। ईवीएम की भूमिका पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, मैं इस विषय में अभी विस्तार से कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन वकील भी इस पर संघर्ष कर रहे हैं। महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में भी इस पर सवाल उठे हैं।

बीजेपी के गढ़ में हार को स्वीकारा

हार पर टिप्पणी करते हुए बैज ने कहा, उपचुनाव में आमतौर पर सरकार ही जीतती है। रायपुर दक्षिण पिछले 34 वर्षों से बीजेपी का गढ़ रहा है। जीतने वालों को मैं बधाई देता हूं।

अन्य चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया

उन्होंने झारखंड में हेमंत सोरेन और वायनाड से प्रियंका गांधी की जीत का जिक्र करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों और एग्जिट पोल में आए अंतर पर सवाल उठाए।

जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा

दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता के मुद्दों जैसे वादा खिलाफी, बढ़ते अपराध, कानून व्यवस्था, और धान खरीदी में भेदभाव को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी आम जनता के साथ खड़ी रहेगी और उनके हक के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी।



Share

Leave a Reply