BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि असंवेदनशील सरकार की तरफ से आम लोगों को एक और झटका- वंदना राजपूत

पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि असंवेदनशील सरकार की तरफ से आम लोगों को एक और झटका- वंदना राजपूत
Share

रायपुर। कोरोनो संकट के बीच आम आदमी पर महंगाई के मार जारी है पेट्रोल डीजल के 18 वें दिन बढोतरी का सिलसिला जारी है छत्तीसगढ़़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि इतिहास में पहली बार पेट्रोल से महंगा हुआ है डीजल लगातार 18 वें दिनों में डीजल की  कीमत लगभग 11रूपये प्रति लीटर की बढोतरी हुई है एवं पेट्रोल मे लगभग 10 रुपये महंगा हुआ है।


वंदना राजपूत ने कहा कि डीजल का उपयोग अधिकतर कृषि कार्य में एवं परिवहन मे होता है डीजल के दामों मे लगातार बेताहाशा वृद्धि होने से किसान भाई एवं बहन चिंतित है।जितना आमदनी नही उससे अधिक खर्च हो जायेगा.पेट्रोल डीजल के दामों मे लगातर वृद्धि हो रही है और केन्द्र सरकार सो रही है । मोदी ने डीजल के दामों को बढ़ा कर  साबित कर दिया कि उसे किसान एवं आम जनता के हितों की कोई चिंता नही है। वंदना राजपूत ने कहा कि साल 2012 में जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और केंद्र में यूपीए की सरकार थी तब मोदी ने ट्वीट किया था। पेट्रोल की कीमतों में बढोत्तरी यूपीए की नाकामी है इससे करोड़ों गुजरातियों पर असर पड़ेगा। मोदी अब आपने तो पेट्रोल के साथ-साथ डीजल के दाम तो बढ़ाया ही नही बल्कि इतिहास बना दिया कि पेट्रोल से भी महंगा डीजल हो गया। अब क्या इस महंगाई का गुजराती भाइयों पर असर नहिं पड रहा है। मोदी आपने तो इस बढ़ती हुई महंगाई से गरीब मजदूर जनता को गरीबी के ओर धकेल रहे हो।

वंदना राजपूत ने कहा कि स्मृति ईरानी पहले तो आप 1 पैसे भी पेट्रोल डीजल महंगा होता था तो आप रास्ते पर आकर ढिढोरा पीटती थी अब क्या हुआ आपके भाजपा शासन मे तो इन लगातार 18 वें दिन मे पेट्रोल मे 10 रुपये एवं डीजल मे 11 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है अब आप नही कहेंगी कि पेट्रोल की  कीमतों में बार-बार वृद्धि. भाजपा सरकार लोगों की कलीफों को नजर अंदाज़ करती है| सत्ता की हेकडी है।
डीजल पेट्रोल की कीमत बढ़ाने का चौतरफा असर होता है इससे ट्रांसपोर्ट की लागत बढ़ जायेगी और महंगाई भी बढेगी| तो जनता पर दोहरी मार पड़ेगी| एक तरफ ट्रांसपोर्ट के लिये ज्यादा किराया देना पडेगा और महंगे सामान खरीदने पडेगे।

वंदना राजपूत ने कहा कि मोदी सरकार कोरोना महामारी को फैलने से रोकने तथा पेट्रोल डीजल के दाम नियंत्रित करने में असफल साबित हुए है।


Share

Leave a Reply