CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ के 119 गांव में आज तक दाखिल नहीं हो पाया कोरोना

छत्तीसगढ़ के 119 गांव में आज तक दाखिल नहीं हो पाया कोरोना
Share

महासमुन्द। जहां एक ओर देश दुनिया से कोरोना को लेकर बुरी खबरें आ रही है। वहीं कुछ खबरें ऐसे भी है, जो मिसाल कायम कर रहीं हैं।


ऐसे ही जानकारी महासमुन्द जिले के गांव और नगरीय वार्डों की है। जहां प्रशासन और लोगों के सक्रियता के चलते कोरोना संक्रमण को प्रवेश नहीं करने दिया। हम बात कर रहें हैं महासमुन्द जिले के 42 ग्राम पंचायतों के 119 गांव और तुमगांव नगरीय के दो वार्डों की। इसमें पिथौरा विकासखण्ड के 13 गांव, बसना के 37 और सरायपाली के 69 गांव है। तुमगांव के पं. दीनदयाल और शहीद वीर नारायण सिंह ऐसे वार्ड हैं, जिसमें आज तक कोरोना दाखिल नहीं हो पाया हैं। यानि की ये गांव आज तक कोरोना से अप्रभावित हैं। यहां आज तक एक भी कोविड केस नहीं पाया गया। सीधे कहें तो अभी तक ये गांव कोरोना महामारी से पूरी तरह सुरक्षित हैं।


इसके पीछे सबसे बड़ी वजह गांव वालों का कोरोना को लेकर जागरूकता, सावधानी और प्रयास हैं। राज्य शासन और जिला प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधियों से पूरें जिले में अभियान चलाकर लोगों को कोराना के प्रति विभिन्न प्रचार माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। उपरोक्त गांव में भी प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधि और यहां के स्थानीय निवासियों के जागरूकता और सक्रियता के कारण ये गांव अब तक कोरोना संक्रमण से अछूते हैं।


कलेक्टर डोमन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जिले में कुल एक्टिव केस 2782 है। इस आकड़ों के आधार पर जिले के 190 ग्राम पंचायतों के 532 गांवों में आज एक भी कोरोना पाॅजिटीव नहीं है। इसमें महासमुन्द 110 गांव, बागबाहरा के 72, पिथौरा के 83, बसना के 109 और सरायपाली के 158 गांव में आज एक भी कोरोना पाॅजिटीव एक्टिव केस नहीं है। इसी प्रकार जिले के कुल 105 नगरीय वार्डों में से 48 नगरीय वार्डों में आज एक भी कोरोना पाॅजिटीव एक्टिव केस नहीं है। महासमुन्द के 29 वार्ड, तुमगाॅव के 13, पिथौरा के 4 और बसना के 2 वार्ड शामिल है।



Share

Leave a Reply