इस सरकारी दफ्तर में हुआ कोरोना विस्फोट 35 से ज्यादा मिले कोरोना पॉजेटिव, 2 कर्मचारियों की मौत भी हुई
रायपुर, कई सरकारी दफ्तरों में कोरोना विस्फोट हो रहा है। मंत्रालय-इंद्रावती भवन के बाद अब आरडीए दफ्तर में भी कोरोना का बड़े पैमाने पर संक्रमण हुआ है।
रायपुर विकास प्राधिकरण के दफ्तर में अब तक 35 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, वहीं 2 कर्मचारियों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना के इस कहर के बाद दफ्तर में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि इतनी बड़ी संख्या में संक्रमितों के मिलने के बाद भी ना तो दफ्तर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है और ना ही रोटेशन ड्यूटी लगायी गयी है।
कर्मचारियों ने तत्काल आरडीए दफ्तर को कंटेनमेंट जोन बनाने की मांग की है। रायपुर में तो कल रिकार्ड 1700 से ज्यादा नये मरीज मिले है।




