BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पुनिया के घर हुआ कोरोना विस्फोट, जाने कितने लोग हुए संक्रमित
रायपुर | छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पुनिया के घर में कोरोना विस्फोट हुआ है | प्रभारी पुनिया ने ट्विट कर जानकारी दी कि सार्वजनिक दिनचर्या होने के कारण उन्होंने अपने परिवार वालों की कोरोना जांच करवाई जिसमे उनकी धर्मपत्नी, तनुज एवं पुत्रवधु संक्रमित पाए गए हैं | प्रभारी पुनिया ने खुद को आइसोलेट कर लिया है |
सार्वजनिक दिनचार्य के कारण सावधानी के लिए परिवार के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमे मेरी धर्मपत्नी, तनुज एवम पुत्रवधु की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।
— P L Punia (@plpunia) April 11, 2021
स्वास्थ्य की दृष्टि से मैंने भी निजी तौर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है, आप सभी अपना ध्यान रखें, सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।




