बड़ी खबर : जिले के इस वार्ड में मिले एक ही परिवार के 5 सदस्य कोरोना संक्रमित, कलेक्टर ने इलाके को किया कंटेनमेंट जोन घोषित
बलौदाबाजार | जिले में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। जिसमें भाटापारा क्षेत्र में 7 और सिमगा में 1 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।
भाटापारा के संत रविदास वार्ड में रहने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्यों को कोरोना से संक्रमित हुए है। बताया जाता है कि अभी वे कुछ दिन पूर्व सपरिवार घूमने गंगरेल बांध गए थे। वहां से आने के बाद सभी को सर्दी-खांसी हो गया। कोविड टेस्ट कराने पर सभी पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित होने के बाद सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिसमें से एक को दोनों डोज और बाकी चार को सिंगल डोज वैक्सीन लग चुका है। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।




