बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 10497 पहुंचा, अब तक 71 की मौत
रायपुुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 10497 पहुंच गया है, जिनमें से अब तक 71 संक्रमितों की मौत एवं 7871 मरीज स्वस्थ हो चुके है, वहीं 2555 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार 05 अगस्त को सुबह से देर रात तक प्रदेशभर में कुल 295 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले है, जिनमें सर्वाधिक 142 मरीज रायपुर जिले में मिले है, वहीं शेष मरीज बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद, रायगढ़, बलौदाबाजार, जशपुर, सरगुजा, नारायणपुर, जांजगीर-चांपा, कांकेर, बेमेतरा, गरियाबंद, कबीरधाम, बिलासपुर, सूरजपुर, कोरिया, कोरबा, व कोण्डागांव जिलों में मिले है। इन नये मरीजों के मिलने के बाद आज प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आकड़ा 10497 पहुंच गया है।
हालांकि बीते दिन 258 मरीज डिस्चार्ज एवं 02 की मौत भी हुई है। जिसके बाद प्रदेश में अब तक कुल 7871 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 71 पहुंच गई है। प्रदेश में रोजाना जिस तरह नये संक्रमित मरीज मिल रहे है उससे संभावना यहीं जतायी जा रही है कि आज देर शाम तक भी बड़ी संख्या में मरीजों की पहचान की जा सकती है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 2555 है, जिनका इलाज जारी है।




