BIG BREAKING : राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में कोरोना संक्रमित डॉक्टर वार्ड में ले रहा था राउंड, वार्ड में मचा हड़कंप
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है | कोरोना संक्रमण से अब हेल्थ वर्कर भी नहीं बचे है | इसी कड़ी में राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय मेकाहारा में एक डॉक्टर की बड़ी लापरवाही की खबर सामने आयी है। जानकारी के अनुसार सर्जरी वार्ड के डॉक्टर तन्मय अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी वार्ड का राउंड ले रहे थे । इस बात की खबर लगते ही अंबेडकर अस्पताल में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि सर्जरी वार्ड के डॉक्टर तन्मय अग्रवाल को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस दिया है। कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर ने महामारी अधिनियम का उल्लंघन किया है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही उजागर की है।




