CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोरोना संक्रमित नक्सल दम्पति ने इलाज के लिए संगठन छोड़कर पुलिस से किया सम्पर्क

 कोरोना संक्रमित नक्सल दम्पति ने इलाज के लिए संगठन छोड़कर पुलिस से किया सम्पर्क
Share

कांकेर। जिले के थाना कोयलीबेड़ा अंर्तगत कामतेड़ा बीएसएफ कैम्प में 01 महिला एवं 01 पुरूष नक्सली एलओएस सदस्य अर्जुन ताती एवं लक्ष्मी पद्दा के द्वारा तबियत खराब होने से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने हेतु प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी संगठन छोड़कर पुलिस से सम्पर्क किया। जिनका कांकेर अस्पताल लाकर जांच करवाने पर दोनो सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से कांकेर कोविड अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती किया गया है।      

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनो नक्सलियों ने अपना परिचय अर्जुन ताती पिता मोडिंग ताती उम्र 28 वर्ष साकिन तोड़का थाना गंगालूर जिला बीजापुर तथा लक्ष्मी पद्दा पिता खरिया पद्दा पति अर्जुन ताती उम्र 22 वर्ष साकिन आलदण्ड थाना छोटेबेठिया जिला उत्तर बस्तर कांकेर निवासी जो नक्सली संगठन के परतापुर एरिया कमेटी अंतर्गत मेंढ़की एलओएस के सदस्य होना बताया एवं स्वास्थ्य खराब होने के कारण संगठन छोड़कर आये हैं। 

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा नक्सली दम्पती अर्जुन ताती एवं लक्ष्मी पद्दा के द्वारा तबियत खराब होने से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने हेतु प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी संगठन छोड़कर पुलिस से सम्पर्क करने के निर्णय का स्वागत किया है।

कलेक्टर कांकेर चंदन कुमार द्वारा कोरोना संक्रमित माओवादी दम्पती को बेहतर उपचार हेतु कोविड अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक कांकेर एमआर. आहिरे ने बताया कि नक्सली दम्पती अर्जुन ताती एवं लक्ष्मी पद्दा को ईलाज के पश्चात स्वास्थ्य ठीक होने के उपरांत पूछताछ कर आत्मसमर्पण संबंधित विधि अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज विनीत खन्ना द्वारा अन्य स्थानीय मााओवादी कैडर को भी बाहरी माओवादी कैडर के चंगुल से मुक्त होकर शासन के समक्ष आत्मसमर्पण करने हेतु अपील की गई।


Share

Leave a Reply